1
8 / 100 SEO Score

लखनऊ भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की ओर से संगठनात्मक सत्यापन अभियान के तहत बुधवार को महानगर के सभी 25 मंडलों में मंडल कार्यसमिति एवं शक्ति केंद्र संयोजकों के सत्यापन का कार्य पूर्ण किया गया। सत्यापन अभियान को लेकर इससे पूर्व हलवासिया कोर्ट स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में कार्य योजना बैठक संपन्न हुई थी। इसमें प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 2 सितंबर को मंडल कार्यसमिति एवं शक्ति केंद्र संयोजकों के सत्यापन का निर्णय लिया गया था।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को सभी 25 मंडलों में मंडल प्रवासियों की मौजूदगी में सत्यापन कार्य संपन्न कराया गया। कैंट मंडल-1 में प्रदेश सत्यापन संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल के साथ भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी मौजूद रहे। इसके अलावा महानगर के अन्य मंडलों में भी निर्धारित मंडल प्रवासियों ने पहुंचकर सत्यापन प्रक्रिया को पूरा कराया।

प्रदेश महामंत्री एवं सत्यापन संयोजक दिलीप पटेल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए मंडल कार्यसमिति और शक्ति केंद्र संयोजकों की सक्रियता बेहद महत्वपूर्ण है। सत्यापन अभियान के माध्यम से संगठनात्मक संरचना को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता से मजबूत है। सत्यापन अभियान के माध्यम से मंडल से लेकर बूथ तक संगठन को और सशक्त किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 3 एवं 4 सितंबर को बूथ अध्यक्षों एवं बूथ समितियों के सत्यापन का कार्य प्रारंभ होगा। यह कार्य सभी मंडलों में नियुक्त मंडल प्रवासियों की देखरेख में संपन्न कराया जाएगा। महानगर नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सत्यापन अभियान को गंभीरता एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आह्वान किया।

8 / 100 SEO Score

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *